
नर्मदापुरम, 1 अगस्त 2024:
कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के कृषि वैज्ञानिक क्षेत्र में किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सराहनीय कदम उठा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में जिले के विभिन्न गांवों में दौरा किया और किसानों के खेतों में जाकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान किया।
डॉ. संजीव कुमार गर्ग, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने कहा, “हमारा उद्देश्य किसानों को उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान प्रदान करना है, ताकि वे बेहतर उत्पादन कर सकें और उनकी आय में वृद्धि हो।”
कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें जैविक कृषि , कीट नियंत्रण, उर्वरक उपयोग, जल प्रबंधन, मृदा का पोषण और फसल विविधीकरण शामिल है । किसानों ने बताया कि इन वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन से उन्हें खेती में नई तकनीकों का उपयोग करने का प्रेरणा मिला है, जिससे उनकी फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार हुआ है।
किसानो ने कहा, “कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने हमारे गांव आकर हमारी समस्याओं को सुना और तुरंत समाधान दिया। उन्होंने हमें सही तरीके से कीटनाशक और उर्वरक का उपयोग करना सिखाया, जिससे हमारी फसलें स्वस्थ हो गई हैं।”
कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर की यह पहल किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इससे न केवल उनकी खेती की तकनीकों में सुधार हुआ है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। किसानों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे दौरे नियमित रूप से होते रहेंगे।










