बंगो लोक भारती के कार्यकर्ता संजीव रॉय ने अपनी पुत्री के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर अनूठी पहल की शुरुआत की!

बंगो लोक भारती के कार्यकर्ता संजीव रॉय ने अपनी पुत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक अनोखी और पर्यावरण हितैषी पहल की शुरुआत की है। उन्होंने इस शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कर समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।

संजीव रॉय ने अपने परिवार और साथियों के साथ मिलकर घर के पास स्थित एक सार्वजनिक शिव मंदिर परिषर पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह पहल एक छोटा सा कदम है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं हो सकता था।

वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया। संजीव रॉय का कहना है कि वे हर साल अपनी पुत्री के जन्मदिन पर इसी तरह का आयोजन करेंगे और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प लिया है।

इस अनूठी पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने संजीव रॉय की सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

rastriyajagran
Author: rastriyajagran

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया