न्यास द्वारा ग्राम फतेहपुर महुआखेड़ा में कला सम्मान कार्यक्रम आयोजित
भाऊ साहब भूस्कूटे स्मृति लोक न्यास गोविन्द नगर द्वारा विश्वकर्मा जयंती के बाद ग्राम

फतेहपुर महुआखेड़ा में स्थानीय कलाकारों के सम्मान में एक भव्य कला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गाँव के उभरते हुए कलाकारों को प्रोत्साहित करना और उनकी कला का सम्मान करना था। इसमें विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने भाग लिया, जिनमें चित्रकला, संगीत, माटी कला , शिल्पकला आदि शामिल थीं।
न्यास के ग्राम विकास अधिकारी ओमकार सिंह जी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में कला और संस्कृति के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस आयोजन से गाँव के युवाओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।
आयोजन के अंत में सभी कलाकारों को गमछा भेंट की गई । गाँव के नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में और भी ऐसे कार्यक्रमों की उम्मीद जताई।






