हमारा लक्ष्य किसानों को समय-समय पर नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी देना : केशव माहेश्वरी

**कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर के वैज्ञानिकों ने धान व सोयाबीन फसलों का किया अवलोकन**

गोविन्दनगर: कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर के वैज्ञानिकों ने हाल ही में क्षेत्र में स्थित धान और सोयाबीन की फसलों का गहन अवलोकन किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य फसलों की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराना था।
ग्राम गाडरवारा खुर्द मैं तनुष माहेश्वरी एवं मनोज माहेश्वरी जी के प्रक्षेत्र पर सीड परियोजना के अंतर्गत सोयाबीन बीज फसल का अवलोकन किया इस दौरान न्यास के सह सचिव केशव जी, कीट प्रबंधन वैज्ञानिम ब्रजेश नामदेव, पौध प्रजनक डॉ. देवीदास पटेल एवं गृह वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा पाण्डेय उपस्थित रहे।
वैज्ञानिकों ने धान और सोयाबीन की फसलों में कीट और रोगों की पहचान करने के लिए निरीक्षण किया, साथ ही किसानों को फसल पोषण और कीटनाशक प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को उन्नत तकनीक अपनाने के सुझाव दिए गए।

कृषि विज्ञान केंद्र के पालक न्यास के सह सचिव श्री केशव जी माहेश्वरी ने कहा कि “हमारा लक्ष्य किसानों को समय-समय पर नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी देना है ताकि वे अपनी फसलों से अधिक उपज प्राप्त कर सकें।”

ग्राम खापरखेड़ा मैं अंकित पटेल के प्रक्षेत्र पर धान की उन्नत किस्म जे आर -10 की OFT एवं देसी अरहर, जैविक उत्पादन इकाई का अवलोकन किया,


साथ मे डीएसआर पद्धति से लगी हुई धान का अवलोकन किया गया
इस अवलोकन के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक कृषि और स्थायी खेती के महत्व पर भी बल दिया, ताकि वे पर्यावरण-संवेदनशील तरीकों से खेती कर सकें।

Rahul Majhi
Author: Rahul Majhi

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया