खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन वर्ष 2024-25 खरीफ एवं तिलहन आदर्श ग्राम का निरीक्षण कार्यक्रम

खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन वर्ष 2024-25 खरीफ एवं तिलहन आदर्श ग्राम का निरीक्षण कार्यक्रम      भा रतीय कृषि अनुसंधान परिषद, अटारी जबलपुर (जोन-9 ) की टीम व कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों की उन्नत किस्म, पोषक तत्व प्रबंधन, कीट व रोग प्रबंधन के प्रदर्शन का किया निरीक्षण –

 

कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर नर्मदापुरम द्वारा जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन वर्ष 2024-25 खरीफ तिलहन आदर्श ग्राम के अंतर्गत सिवनी मालवा के तिलहन आदर्श ग्राम धामनिया में सोयबीन के 50 प्रदर्शन, संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन के अंतर्गत ग्राम कोठरा में सोयबीन के 50 प्रदर्शन एवं केसला ब्लॉक के तिलहन आदर्श ग्राम झुनकर में तिल के 25 प्रदर्शन का निरिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, अटारी जबलपुर (जोन-9 ) से डॉ.शालिनी चक्रवर्ती प्रधान वैज्ञानिक, डॉ संजना श्रीवास्तवा, एस.आर.एफ., डॉ संजीव कुमार गर्ग वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी तिलहन आदर्श ग्राम, ब्रजेश कुमार नामदेव वैज्ञानिक व नोडल अधिकारी संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन द्वारा किसानो के साथ उनके प्रेक्षत्र पर फसल का निरिक्षण किया तत्पश्चात किसान वैज्ञानिक परिचर्चा व प्रेक्षत्र का आयोजन किया गया | इन ग्रामो के अलावा सिवनी मालवा व केसला ब्लॉक के ग्राम चौकीगांव, भिलाडिया, मलोथर, चीपखेडा, कोटमीमाल में कुल 200 एकड़ में उन्नत तकिनिक के साथ सोयाबीन एवं तिल फसल के प्रदर्शन इस खरीफ मौसम में डाले गए थे |

किसान परिचर्चा के दौरान .शालिनी चक्रवर्ती प्रधान वैज्ञानिक ने किसानो से प्रदर्शन में डाली गयी तकनिकी पोषक तत्व प्रबंधन, एकीकृत कीट प्रबंधन जैविक एजेंट ट्राईकोग्रामा एवं मृदा परिक्षण का फीडबेक किसानो से लिया एवं तकनिकी जानकारी इनके उपयोग व् महत्त्व को बताया इसके अलावा तिलहनी फसलो को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जिससे भारत तिलहन फसलो के उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सके इस कार्यक्रम में धामनिया, कोठरा, झुनकर में 112 किसानो व् महिला किसानो ने सहभागिता की |

Rahul Majhi
Author: Rahul Majhi

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया