छात्रों ने पिपरिया कृषि उपज मंडी का किया भ्रमण

ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के छात्रों ने पिपरिया कृषि उपज मंडी का भ्रमण करके वहां की कार्यप्रणाली का गहन अध्ययन किया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने मंडी में उत्पादों की बिक्री, किसानों की भागीदारी, और कृषि विपणन की प्रक्रियाओं को समझा।

छात्रों ने मंडी के अधिकारियों से बातचीत की, जिससे उन्हें कृषि उत्पादों की कीमतों के निर्धारण, भंडारण सुविधाओं और किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिली। इस अनुभव ने छात्रों को कृषि व्यापार के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद की, जिससे वे अपने भविष्य के कार्यों में बेहतर निर्णय ले सकें।

ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के प्रभारी शुभम पते ने कहाँ की इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव का विकास होता है, जो उन्हें उनके शैक्षणिक और पेशेवर जीवन में लाभान्वित करेगा

Rahul Majhi
Author: Rahul Majhi

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया