सीएम राईस स्कुल बनखेड़ी के छात्रों ने किये kvk का भ्रमण

भ्रमण के दौरान केंद्र के विशेषज्ञों ने छात्रों को जैविक खेती, उन्नत बीज उत्पादन, मृदा परीक्षण, पौध संरक्षण,  सीड हब, गोबर गैस प्लांट और पशुपालन जैसे विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान दिया। छात्रों ने बागवानी इकाई, मशरूम उत्पादन इकाई, नर्सरी, वर्मीकंपोस्ट, सीड हब, इकाई, प्रोम इकाई और गौशाला का निरीक्षण किया।
विशेषज्ञों ने छात्रों को खेती में आधुनिक यंत्रों और नई विधियों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों ने इन तकनीकों को करीब से समझा और अपने सवाल पूछकर जानकारी को और गहन बनाया।
सीएम राइस स्कूल के अध्यापकों ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण छात्रों को प्रायोगिक शिक्षा का अनुभव देते हैं और उनकी सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करते हैं। छात्रों ने कृषि क्षेत्र में नवाचारों और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के महत्व को समझा।
छात्रों ने भ्रमण के अंत में केंद्र के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। इस भ्रमण मे केंद्र से विशेषज्ञ के रूप मे  डॉ. आकांक्षा पाण्डेय, डॉ. देवीदास पटेल, डॉ. प्रवीण सोलंकी, शुभम पटेल, मयंक मिश्रा, मोहित पटेल आदि उपस्थित रहे।

Rahul Majhi
Author: Rahul Majhi

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया