स्वामी विवेकानन्द जयंती में बंगो लोक भारती बैतूल ने बंगो संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ !

न्यूज़ राष्ट्रीय जागरण

तिथि-12 जनवरी 2025

बंगो लोक भारती संगठन ने स्वामी विवेकानन्द जयंती मनाई!


बैतूल-बंगो लोक भारती संगठन ने चोंपना के मंगल भवन में स्वामी विवेकानंद जयंती में युवा दिवस मनाया।बंगला भाषा की शिक्षा शुरू करने के उद्देश्य से बंगो संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया।जिसमे स्वप्रेरणा से निशुल्क बंगला भाषा हफ्ते में एक दिन रविवार को सायं 4 बजे पढ़ाया जायेगा जिसमे महिला कार्यकर्ता श्रीमती मीनोती हालदार, श्रीमती इति बागची, श्रीमती जूही मंडल ने सेवा देने की इच्छा व्यक्त की है। कार्यक्रम को बंगो लोक भारती के प्रदेश सम्पर्क प्रमुख राजेश सरकार ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमें स्वामी विवेकानंद जी की वाणी से प्रेरणा लेकर कार्य करने की आवश्यकता है स्वमी जी ने कहा था उठो जागो,तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। लोक भारती संगठन की सहयोगी बंगला भाषियों का राष्ट्रभक्त संगठन बंगो लोक भारती के नेतृत्व में बंगो संस्कार केंद्र का आज शुभारम्भ हमारी भाषा संरक्षण में प्रमुख भूमिका का निर्वहन करेगी आगे भी संगठन सतत अपने कार्यो के माध्यम से बंगाली समाज की संस्कार,संस्कृति एवं भाषा संरक्षण के कार्य मे कार्य करते रहेगी। सभा में बैतूल जिला संयोजक मधुमंगल सरकार ने अपने उदबोधन कहा कि स्वामी जी का सम्पूर्ण जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा और शक्ति संचय का माध्यम है,युवयो को सदा विवेकानन्द जी के जैसे बनने की प्रयास करना चाहिए ताकि एक आदर्श राष्ट्र भक्त,समाज सेवी,आधात्मिक चेतना के पुंज की भांति अपना जीवन देश सेवा में लगा सके,स्वयं भी दीपक की तरह जलके अन्य को प्रकाशित करता रहे।कार्यक्रम में सभापति उपेंद्र मण्डल थे तथा लोक भारती कार्यकर्ता चंचल बैद्य ने सभा का संचालन किया तथा सह जिला संयोजक सुरेश गोलदार ने सभी का आभार व्यक्त  किया।कार्यक्रम में प्रमुखरूप से संगीता पांडे,मीनती हालदार, इति बागची, जूही मण्डल, वर्षा मण्डल,चंदना सरकार,वंश मण्डल, हर्ष बागची, खितिश खराती,रणवीर बिस्वास, मोनुका बागची, ज़िला संयोजक मधुमंगल सरकार, जिला सह संयोजक सुरेश गोलदार, प्रेमानंद विश्वास,बापी बैन,सुधीर जी, सुप्रिय बढ़ई,नैतिक मण्डल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

rastriyajagran
Author: rastriyajagran

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया