बीजोपचार फसलों के लिए हैँ टीकाकरण – ब्रजेश नामदेव

विकसित कृषि संकल्प अभियान के दूसरे दिन जासलपुर में किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन

नर्मदापुरम, 30 मई: “विकसित भारत के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान के दूसरे दिन भ्रमण दल नर्मदापुरम ब्लॉक के ग्राम जासलपुर पहुँचा। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक श्री ब्रजेश कुमार नामदेव ने पौध संरक्षण की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी और कीट एवं रोग नियंत्रण हेतु सटीक उपाय बताए। पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र शर्मा ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु आहार प्रबंधन और टीकाकरण की अहमियत पर किसानो को ध्यान आकर्षित करते हुए नये नये योजनाओ के विषय मे जानकारी प्रदान की।

कृषि यंत्र विशेषज्ञ श्री चंदन सिंह बरकड़े ने किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी दी और बताया कि कैसे ये यंत्र उनकी मेहनत और लागत दोनों को कम कर सकते हैं। साथ ही, श्रीमती अर्चना परते ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी, जिनका लाभ लेकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

कार्यक्रम में ग्राम के कई किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछे। प्राकृतिक खेती हेतु किसानो मे उत्साह देखने को मिली। अभियान का उद्देश्य किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम मे राहुल माझी ( कार्यक्रम सहायक, kvk गोविंदनगर), सुश्री जयश्री देशमुख ( क़ृषि विस्तार अधिकारी ), जीतेन्द्र यादव (मत्स्य विभाग) उपस्थित रहे।

 

 

Rahul Majhi
Author: Rahul Majhi

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया