दीपक उइके को भाजपा में महत्वपूर्ण बड़ी जिम्मेदारी!

आकांक्षी विधानसभा जुन्नारदेव का प्रभारी बनाया गया।

भोपाल,रविवार-12 मार्च 2023

न्यूज़ राष्ट्रीय जागरण

भोपाल-युवा आदिवासी नेता और भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके को पार्टी ने बड़ी जवाबदारी देते हुए आकांक्षी विधानसभा जुन्नारदेव का प्रभारी बनाया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति की गई है। उन्हें संगठन की योजना अनुरूप चुनाव तक इस विधानसभा में कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने की जवाबदारी सौंपी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से जुन्नारदेव विधानसभा में आकांक्षी विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य शुरू करने को कहा गया है। गौरतलब है कि भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों को जीतने का लक्ष्य तय कर यहां प्रदेश के चुनिंदा नेताओं को आकांक्षी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। बैतूल जिले में भी चार हारी हुई सीटों में से बैतूल विधानसभा में भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर, घोड़ाडोंगरी विधानसभा में भोपाल के वरिष्ठ नेता चेतन सिंह, मुलताई विधानसभा में भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान और भैंसदेही में वरिष्ठ नेता विजय झाँझरी को आकांक्षी विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी की इस महत्वपूर्ण योजना में दीपक उईके को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा की जुन्नारदेव विधानसभा का आकांक्षी विधानसभा प्रभारी बनाया जाना सम्मान की बात तो है ही साथ ही दीपक पर प्रदेश नेतृत्व के विश्वास को भी प्रदर्शित करता है।दीपक उइके का कद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।बैतूल जिले के और घोड़ाडोंगरी के कार्यकर्ताओं ने दीपक उइके को इस महतवपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाए प्रेषित की है।

rastriyajagran
Author: rastriyajagran

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया