देव भूमि उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन। 25 मई को देहरादून से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे प्रधानमंत्री मोदी!

उत्तराखंड में शुरू होने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है

प्रधानमंत्री नव विद्युतीकृत रेल खंडों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उत्तराखंड के रेलमार्गों को शत प्रतिशत विद्युतीकृत घोषित करेंगे

 

न्यूज़ राष्ट्रीय जागरण-

Posted On-
24 MAY 2023

नई दिल्ली-प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 25 मई को सुबह 11 बजे देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उत्तराखंड में यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस यह एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों, विशेष रूप से राज्य की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आरामदायक यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत करेगी। ट्रेन पूरी तरह स्वदेश में निर्मित है और कवच तकनीक समेत सभी उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।

प्रधानमंत्री के, सार्वजनिक परिवहन के स्वच्छ साधन उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेकर भारतीय रेल देश में रेल मार्गों को पूरी तरह से विद्युतीकृत करने की ओर बढ़ रही है। इसी प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री उत्तराखंड में नव विद्युतीकृत रेल लाइन खंडों का लोकार्पण करेंगे। इससे राज्य का पूरा रेल मार्ग शत प्रतिशत विद्युतीकृत हो जाएगा। विद्युतीकृत खंडों पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेनों से न सिर्फ ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी, बल्कि ढुलाई क्षमता भी बढेगी।

rastriyajagran
Author: rastriyajagran

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया