न्यूज़ राष्ट्रीय जागरण/बैतुल
बेतुल/ चोपना क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल सारणी के फारेस्ट अपर गेस्ट हाउस में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात किया जिसमे सांसद दुर्गादास जी, पूर्व सांसद हेमंत खंडेवाल जी,आमला विधायक योगेश पंडाग्रे जी से चर्चा करके पूर्व संसदीय सचिव श्रीमान रामजीलाल उइके जी के मार्गदर्शन से सर्वो भारतीय हिन्दू बंगाली संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजीव राय के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख समस्यायो के निराकरण जिसमे वर्ष 1964 से 1988 तक पूर्व पाकिस्तान वर्तमान बंग्लादेश से आये हुए स्वर्णार्थियो को 5 एकड़ कृषि भूमि एवं बाड़ी का प्लाट सभी परिवारों को पुनर्वास विभाग शाहपुर द्वरा आवंटित किया गया था। परंतु आज तक उन परिवारों को पट्टा नही दिया गया। शासन की त्रुटि और उदासीनता के कारण आज तक उन विस्थापितों को अपनी हक से वंचित किया जा रहा है उक्त विषय को मुख्यमंत्री जी को कवगत कराकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से चर्चा की जिसमे मुख्यमंत्री जी ने समस्या का पुनः मंत्रालय से चर्चा करके निराकरण करने का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री से पतानिधिमण्डल लगातार मुलाकात लर मांग किया था तब मुख्यमंत्री जी ने कलेक्टर को आदेश देकर सर्वे कराया गया था।पेपर में विज्ञप्ति जारी करके दावे आपत्ति की कार्यवाही की गई थी परंतु पिछले चुनाव में भाजपा की सरकार न बनने के कारण पट्टे का निराकरण नही हुआ ऐसा बताया गया है। अब पुनः पुनर्विचार कर पट्टे के निराकरण की मांग की जा रही है अब देखना ये है कि चुनाव में मुश्किल से 2 से ढाई महीने बचा है और इतने कम समय मे पट्टे का निराकरण सम्भव होगा या नही।
![]()
![]()
प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व विधायक मंगल सिंह ,पूर्व महिला आयोग सदस्य गंगा सज्जन उईके, क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रामकृष्ण सरकार,राजेंद्र वर्मा,मण्डल महामंत्री अरविंद धुर्वे, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री दिलीप धुर्वे , युवा मोर्चा मण्डल मंत्री रणवीर विश्वास, दिवाकर हालदार, दीपांकर डाकुआ, सुब्रत मण्डल, प्रभाष मण्डल, प्रवीर हालदार, संजय मण्डल एवं एक दर्जन से अधिक जनता उपस्थित थी।






