बंगाली समाज के महापुरुषों का देश की आजादी ,आधात्मिक चेतना,साहित्य सभी क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है-खगेन्द्र भार्गव

न्यूज़ राष्ट्रीय जागरण

दिनांक-27:08:2023

सीहोर/ सर्वो भारतीय हिन्दू बंगाली संगठन के प्रदेश कार्यसमिति बैठक और सीहोर जिला समिति बैठक का आयोजन गीता भवन सीहोर में किया गया था।जिसमे मध्यप्रदेश के 12 जिलों से बंगाली समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सभा मे विशेष अतिथि विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रान्त संगठन मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक खगेन्द्र भार्गव ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में बंगाली समाज के नेताजी सुभाष बोस ने अपने समर्थ से विदेश की भूमि में जाकर सेना तैयार की और देश की आजादी की लड़ाई लड़ी जिसका प्रतिफल से आजादी प्राप्त हुई।बंगाली समाज के क्रांतिकारी जैसे खुदीराम बोस,बिपिंचन्द पाल, बटुकेस्वर दत्त,रासबिहारी बोस जैसे अनेकों बंगाली समाज के महापुरुषों का योगदान देश की आजादी की लड़ाई में रहा है।साहित्य के क्षेत्र में विश्व कवि रवींद्रनाथ ठाकुर,माइकल मधुसूदन दत्त,विद्यासागर जैसे महान कवियों ने विश्व के पटल पर अपनी साहित्य एवं कवित्य की शाख छोड़ी है। अध्यात्म में विवेकानन्द जैसा महान व्यक्तित्व ने विदेश की धरती में खड़े होकर भारत की आध्यत्म शक्ति और धर्म के ज्ञान का डंका बजाया है।यंहा तक कि भारत की राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान के रचयिता भी बंगाली समाज के रवींद्रनाथ ठाकुर और बंकिमचंद्र चटोपाध्याय है।राजनीतिक क्षेत्र में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र भक्त भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।कहने का तातपर्य है कि देश के विभिन्य क्षेत्र में बंगाली समाज का विशेष योगदान रहा है जिसे हम देश वासियों को गर्व है।मुख्य अतिथि सर्व भारतीय हिन्दू बंगाली संगठन के संस्थापक दिल्ली निवासी कृष्ण हालदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत ही नही अपितु विश्व के किसी भी स्थान में बंगाली हिन्दू समाज के सुख दुःख में उनके साथ हमारा संगठन खड़ा रहेगा।अन्याय अत्याचार के खिलाफ अपना मोर्चा खिलेगा।राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कल्याण राय ने अपने उद्बोधन में अपने रचयित कविता से सबका उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रीय सचिव विद्युत सिकदार ने अपने उद्बोधन में सभी बंगाली समाज के भाइयों और बहनों को एक मंच पर आकर संगठन से जुड़ने और सदस्यता अभियान चलाने की बात कही।सर्व भारतीय हिन्दू बंगाली संगठन के मध्य प्रदेश के महामंत्री संजीव रॉय ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आजादी की लड़ाई से लेकर बंगला देश की आजादी तक हिन्दू बंगाली की नरसंहार में 10 लाख हिन्दू बंगालियों की हत्या की गई और आज भी बंगाल में और अन्य प्रान्त में बंगाली हिंदुयों पर अत्याचार की खबर मिलती रहती है जिसके खिलाफ सर्व भारतीय बंगाली संगठन मोर्चा खोलेगा और आने वाले समय मे देश मे कोने कोने में एक एक हिन्दू बंगाली बन्धुयो को संगठन से जोड़ कर हिन्दू बंगाली समाज की रक्षा करने का संकल्प सभी को दिलाया और केवल भारत को हीन्दू राष्ट्र नही अपितु अखंड हिन्दू राष्ट्र निर्माण करने हेतु सर्व भारतीय हिन्दू बंगाली संगठन के कार्यकर्तायों को हाथ उठाकर संकल्प दिलाया।राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजित राय, प्रधान समन्वयक अर्जुन राय तथा मात्र शक्ति गीता राय ने भी सभा को उद्बोधित किया।मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तुसार राय ने अपने उद्बोधन में संगठन की सदस्यता हेतु अभियान चलाने का आह्वान किया और सभी का आभार व्यक्त किया।सभा का संचालन मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक हीरा ने की।नवीन दायित्व में विधानचंद्र बैद्य को भोपाल जिला अध्यक्ष एवं भोपाल सम्भाग प्रभारी तथा प्रह्लाद बिस्वास को सीहोर जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रधान सचिव कृष्ण पद हालदार ,राष्ट्रीय सचिव विद्युत सिकदार,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजित राय,मुख्य समन्वयकारी अर्जुन राय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कल्याण राय,प्रदेश अध्यक्ष तुसार राय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आलोक हीरा,प्रदेश उपाध्यक्ष सनत सरकार,प्रदेश सह सचिव मिहिर रॉय,प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सरकार,मीडिया प्रभारी तापस सेन,हिमाचल प्रदेश से श्रीवास हालदार,देवास से भीमचन्द्र बिस्वास तथा मातृशक्ति श्रीमती गीता राय तथा 200 की संख्या में बंगाली समाज के महिला शक्ति तथा युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

rastriyajagran
Author: rastriyajagran

[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया