आज निकलेगी कलश यात्रा
ओंकारेश्वर के दंडी आश्रम में आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार से लेकर 28 जुलाई तक , भागवताचार्य पंडित रमाकांत व्यास के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है,
आज दोपहर 2 बजे दंडी आश्रम से लेकर मां नर्मदा के तट तक कलश यात्रा निकाली जाएगी और कथा का शुभारंभ किया जाएगा, उसके पश्चात प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रहेगा, चर्चा के समय आयोजन मंडली ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन सवा लाख पार्थिवेश्वर शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा एवं उनकि पूजा कि जाएगी , जो भी श्रद्धालुगण इस पूजा में भाग लेना चाहते हैं वे दंडी आश्रम में पहुंच कर जानकारी प्राप्त करें
।





