
बंगाली समाज की एकता की दिशा में कदम, समाज संगठित होने की पहल**
**भोपाल :** बंगो लोक भारती के आह्वान पर बंगाली समाज ने एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक प्रभाव को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल ही में बंगो लोक भारती सदस्यों और संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज को अधिक संगठित और एकजुट करने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई।
प्रमुख रूप से बांग्लादेश मे हो रही बंगाली हिन्दू भाई पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ज्ञापन देने हेतु एकत्रित हुए। बंगो लोक भारती के सदस्य संजीव राय से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की प्रदेश के प्रत्येक जिले मे बसें लगभग 25 लाख बंगाली है इन सबको एक सूत्र मे बाँधने का कार्य बंगो लोक भारती कर रही है एवं मूल भुत सुबिधाओं से बंचित या उपेक्षा के शिकार हो रहे बंगाली परिवार के लिए लड़ना, साथ मे बांग्ला भाषा का संरक्षण एवं सम्बर्धन हमारा मुख्य उद्देश्य है।
इस बैठक में बंगाली समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए, जिनमें डॉक्टर, शिक्षा, और समाज सेवा के क्षेत्र के लोग प्रमुख थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बंगाली समाज के भीतर आपसी सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देना था, ताकि समाज के हर वर्ग की आवाज़ सुनी जा सके और उनकी समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से किया जा सके।
बैठक में उपस्थित लोक भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक त्रिपाठी जी ने कहा, “हमारी सांस्कृतिक धरोहर और हमारी एकजुटता ही हमारी पहचान है। हमें इसे बनाए रखने के लिए संगठित होना होगा और आने वाली पीढ़ी को एक मजबूत समाज सौंपना होगा।” आगे मार्गदर्शन प्रदान करते हुए त्रिपाठी जी ने कहाँ है की हमें स्वामी विवेकानंद जी, रविंद्र नाथ टेगौर, राम मोहन राय, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, सुभाष चंद्र बोस को याद रखना होगा आने बाली पीढ़ी को इनके द्वार किया गया सामाजिक कार्य को बताना होगा।

इस पहल के तहत बंगो लोक भारती के सदस्य ने भी अपनी ओर से कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इन कार्यक्रमों में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार अवसरों का सृजन, और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
समाज के युवा वर्ग ने भी इस पहल का स्वागत किया है। युवाओं का मानना है कि यह एकता और संगठन उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा, साथ ही उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का अवसर भी प्रदान करेगा।






