
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजना अनुसार 35 वीं प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन का सौभाग्यपूर्ण अवसर विभाग के सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय गोविंद नगर को प्राप्त हुआ प्रतियोगिताएं दिनांक 13 सितंबर से प्रारंभ हुई जो आज दिनांक 15 सितंबर तक संपन्न हुई प्रतियोगिताओं के उद्घाटन में माननीय सांसद महोदय श्री दर्शन सिंह जी चौधरी तथा विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के सह संगठन मंत्री श्री अनिल जी अग्रवाल की गरिमामयी में उपस्थिति रही पूरी प्रतियोगिताओं में विद्या भारती मध्य क्षेत्र के माननीय खेल संयोजक श्री मनीष जी वाजपेई का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ नर्मदापुरम जिले के जिला प्रतिनिधि श्री चंद्रशेखर जी गढ़वाल विद्यालय के सम्माननीय अध्यक्ष श्री अनिल जी बारोलिया उपाध्यक्ष श्री तीरथ जी पटेल व्यवस्थापक श्री ललित जी पटेल न्यास के सह सचिव श्री केशव जी माहेश्वरी नर्मदा पुरम विभाग के विभाग समन्वयक श्री राम कुमार जी व्यास तथा आसपास के ग्रामों एवं नगरों के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही

5 विभाग से 108 भैया + 84 बहन + 9 आचार्य + 9 दीदी सहित कुल 210 संख्या उपस्थिति रही।हमारा सौभाग्य रहा कि हमें प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ निर्णायकों का सानिध्य प्राप्त हुआ ।

समापन कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में पिपरिया की नवागत एसडीएम सुश्री अनीशा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के सह संगठन मंत्री श्री अनिल जी अग्रवाल संचालन समिति के अध्यक्ष श्री अनिल जी बारोलिया उपस्थित रहे






