बंगाली समाज ने हर्सोल्लास से मनाया पहला वैशाख बांग्ला नव वर्ष। निकाला मंगल शोभा पद यात्रा!

न्यूज़ राष्ट्रीय जागरण

तिथि-15 अप्रैल 20225

बांग्ला परिवेश,वेश भूषा एवं संस्कृति की झलक मंगल पद यात्रा में बना रहा आकर्षण का केंद्र!

बैतूल-बंगाली समाज ने बैतूल जिले के चोपन ग्राम में हर्सोल्लास से मनाया बांग्ला नव वर्ष ।

हरिचांद-गुरुचंद मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर पूजा अर्चना कर महिलाओ ने माथे पर कलस,सूपा, सामूहिक शंख ध्वनि के साथ नगर के मुख्य सड़क से होते हुए नरनारायण मंदिर के पास तालाब के घाट में सामूहिक गंगा पूजन कर आरती किया उसके बाद सामूहिक मंदिर प्रांगण की परिक्रमा करते हुए राधा गोविंद मंदिर में भगवान की आरती पूजन के साथ रविन्द्र संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया।उत्साह पूर्वक नगर के लोगो ने पद यात्रा वासियों को ठंडा शर्बत पिलाया

 

। बंगो लोक भारती के लोक कला प्रमुख कृष्ण पद सरकार ,सह लोक कला प्रमुख उत्तम गाछा,जाने माने कलाकार प्रणव मण्डल तथा गणेश चक्रवर्ती ने रविन्द्र संगीत में भाग लिया।

उसके पश्चात नरनारायण मंदिर के संचालक एवं सन्त श्री सुखानन्द ब्रह्मचारी के मुखरविन्द से श्रीमद भागवत पाठ का सभी ने श्रध्या के साथ श्रवण किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सामूहिक खिचड़ी भोज का आनंद लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप,मधुमंगल सरकार,चँचल बैद्य,सुरेश गोलदार,राजेश सरकार,संजीव राय,सपन दास,दिवाकर हालदार,विष्णुपद हालदार,प्रशांत गाइन
दिजवार मिस्त्री,कृष्णपद राय,नारायण चन्द्र बाल,गंगाधर टिकेदार,चेतन राय,गोपाल बड़ाई,तपन वाईन,रणवीर विश्वास,महेश सरकार,अभिजीत राय,प्रणव मंडल,अमृत सरकार,पवित्र बहादुर
अजय सरकार,उत्तम वछाड़,महिला कार्यकर्ता,संगीत पांडे,जूही मंडल,हेमा बड़ाल,गोलापी,राधा मंडल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

rastriyajagran
Author: rastriyajagran

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया