लखनऊ में “बंगों लोक भारती” की राष्ट्रीय व प्रांतीय बैठक संपन्न, आगामी वर्ष की कार्ययोजना तय 

लखनऊ में “बंगों लोक भारती” की राष्ट्रीय व प्रांतीय बैठक संपन्न, आगामी वर्ष की कार्ययोजना तय
लखनऊ महानगर स्थित ज्ञान गंगा गुरुकुलम में बंगों लोक भारती की राष्ट्रीय व प्रांतीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों, विस्तार और समाजहित के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में राष्ट्रीय प्रभारी एवं लोक भारती के राष्ट्रीय सचिव मा. डॉ. पार्थ प्रतिम जी, राष्ट्रीय संयोजक मा. डॉ. देबज्योति जी, राष्ट्रीय सह संयोजक मा. तपन विश्वास जी, सह संयोजक मा. सुमंत कुमार विश्वास जी, उत्तर प्रदेश संयोजक डॉ. विवेक राय चौधरी जी, उत्तराखंड प्रदेश संयोजक मा. संजय साहा जी, मध्यप्रदेश संयोजक मा. संजीव राय जी, सह संयोजक मा. सपन दास जी तथा मध्यप्रदेश संपर्क प्रमुख मा. राजेश सरकार जी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की आगामी योजनाओं पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि बंगाली हिन्दू गौरव एवं राष्ट्रीय पराक्रम उत्सव प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जयंती से प्रारंभ होकर 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती तक मनाया जाएगा। इस अवधि में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा मिल सके।
इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बंगाली नववर्ष (1 ला वैशाख) को धूमधाम से मनाया जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर बंगाली संस्कार केंद्रों का नियमित संचालन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ा जा सके। समाज के वयोवृद्धों, समाजसेवियों और मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की योजना भी बनाई गई।


संगठन ने सामाजिक सेवा के उद्देश्य से हर न्याय पंचायत में एक वैकुंठ धाम (अंतिम संस्कार स्थल) तैयार करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही 21 मार्च को संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर समाज सेवा के कार्य किए जाएंगे।
बैठक के अंत में लखनऊ महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन और उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए साधुवाद दिया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से संगठन समाज सेवा और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Rahul Majhi
Author: Rahul Majhi

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post