विद्या भारती मध्य क्षेत्र की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक गोविंदनगर में

विद्या भारती मध्य क्षेत्र की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक 27 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक भाऊसाहेब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर परिसर में आयोजित की जाएगी जहाँ विद्या भारती मध्य क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।
न्यास के प्रबंधक धर्मेन्द्र जी गुर्जर ने कहाँ की बैठक में मध्य क्षेत्र के विभिन्न प्रांतों से आए दायित्ववान पदाधिकारी शैक्षिक गुणवत्ता, संस्कारनिष्ठ शिक्षा, विद्यालय विस्तार, प्रशिक्षण योजनाओं एवं सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे। साथ ही गत वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी सत्र की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस बैठक में शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर जोर रहेगा
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभावना के सुदृढ़ीकरण, सांस्कृतिक जागरण एवं संगठन के पंच परिवर्तन विषय पर विशेष चर्चा प्रस्तावित है। विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन सत्र, प्रतिवेदन प्रस्तुति एवं समूह चर्चा बैठक के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
गोविंदनगर परिसर में आयोजित यह क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक संगठन की भावी दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगी।

Rahul Majhi
Author: Rahul Majhi

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post