जिला स्तरीय CPD वर्ग का आयोजन किया गोविन्दनगर मे

*जिला स्तरीय प्रथम CPD प्रशिक्षण नर्मदापुरम*

सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय गोविंद नगर में जिला स्तरीय CPD वर्ग का आयोजन किया गया।

वर्ग में  नर्मदा पुरम जिले के विद्या भारती के 11 विद्यालयों से 52 आचार्य 91 दीदियों सहित 143 आचार्य दीदीयो ने सहभागिता की की।

वर्ग के प्रथम दिवस

प्रथम सत्र 9:00 बजे हुआ जिसमें विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के सम्मानीय सह संगठनमंत्री श्री अनिल जी अग्रवाल एवं विभाग समन्वयक महोदय श्री राम कुमार जी व्यास ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के माननीय प्रादेशिक सचिव श्री शिरोमणि जी दुबे का मार्गदर्शन ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से प्राप्त हुआ।


द्वितीय सत्र में समूहश: कक्षाओं का आयोजन हुआ जिसमें श्री दिलीप जी बेतकेकर ने अंग्रेजी शिक्षण लिया तथा श्री ब्रजबिहारी जी त्रिपाठी ने लर्निंग आउटकम विषय लिया।
भोजन उपरांत तृतीय सत्र में श्री दिलीप जी बेतकेकर ने *भारत की ज्ञान प्रणाली* विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया, चतुर्थ सत्र में श्री दिलीप जी बेतकेकर ने क्रिया आधारित शिक्षण के प्रयोग करवाये एवं मार्गदर्शन दिया, उपरोक्त दोनों सत्रों को यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारित भी किया गया।
वर्ग संयोजक और विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत जी दीक्षित ने उपरोक्त जानकारी प्रदान की।

 

 

Rahul Majhi
Author: Rahul Majhi

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया