स्वच्छ एवं स्वस्थ्य वातावरण हमारी जिम्मेदारी है : गजेंद्र पटेल (सरपंच)

ग्राम खरसली: आज ग्राम खरसली में कृषी विज्ञान केंद्र, गोविन्दनगर द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और साफ-सफाई के महत्व को समझाना था।

इस अभियान में ग्राम के सरपंच श्री गजेंद्र जी पटेल ने भी भाग लिया और ग्रामीणों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण हमारी जिम्मेदारी है, जिससे हम अपने परिवार और समाज को बीमारियों से बचा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने गांव को स्वच्छ बनाने में योगदान दें।

रैली में कई ग्रामवासी, कृषक और रावे छात्र भी शामिल हुए, जिन्होंने स्वच्छता संबंधी नारे लगाते हुए पूरे गांव में जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर कृषी विज्ञान केंद्र पोषण प्रबंधन वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने भी ग्रामीणों को कूड़ा प्रबंधन, सफाई और पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानकारी दी।

यह अभियान गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आदतों को बढ़ावा देने के लिए एक सफल प्रयास साबित हुआ।

Rahul Majhi
Author: Rahul Majhi

Buzz4Ai
[democracy id="1"]

Recent Post

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के मार्गदर्शन में सागर ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में स्वास्थ्य विज्ञान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया